Sunday, June 30, 2024

बृद्धजनों की सेवा कर भारत विकास परिषद नव उदय शाखा चंदौसी ने मनाया सेवा पखवाड़ा

भारत विकास परिषद नव उदय शाखा चंदौसी के द्वारा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत वृद्ध आश्रम कैथल गेट चंदौसी में वृद्ध जनों का नेत्र परीक्षण कराया गया। डॉक्टर तनुज गोयल एवं उनके सहयोगी डॉ नमिना, आयुषी एव स्पर्श ने बृद्धजनों का नेत्र परीक्षण किया गया और जरूरत मंदों को दवा तथा चश्मा वितरण किया गया। तथा इसके उपरांत सभी वृद्ध जनों को संस्था के सदस्यों द्वारा भोजन कराया गया। अध्यक्ष प्रभाष चंद्र चौधरी ने कहा कि हमारी संस्था समाज सेवा के लिए समर्पित संस्था है। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। अध्यक्ष द्वारा चिकित्सक टीम एवम आश्रम व्यवस्था में लगे लोगो को आभार व्यक्त किया और कहा कि  हम भविष्य में भी बृद्धजनों के सेवार्थ कार्य करते रहेंगें। कार्यक्रम का संचालन सुनीता शर्मा ने किया। कार्यक्रम में अतुल शंकर चौधरी, विकास गोयल, पराग बंसल, अंकुर अग्रवाल, मधुर वार्ष्णेय, दीपक गुप्ता एडवोकेट, मोहित गोयल, अंकुर गोयल, विष्णु शर्मा एडवोकेट नितिन गुप्ता, प्रतिमा गोस्वामी, अशोक अग्रवाल, अजय शर्मा, मोनिका शर्मा, पूजा अग्रवाल, श्रीमति सावित्री अग्रवाल एवं, आर्यन गुप्ता, छवि बंसल आदि उपस्थित रहे।





No comments:

Post a Comment

Trial court need not hold a mini-trial at the stage of granting an ex parte ad interim injunction- Calcutta High Court

Injunction - **Ex parte ad interim injunction** granted by the trial court - Found to be based on relevant materials and pleadings on oath -...