Sunday, November 26, 2023

संविधान दिवस पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

चन्दौसी (सम्भल)
दिनांक 26 नवंबर 2023 को भारतीय संविधान दिवस के उपलक्ष में भारत विकास परिषद नव उदय शाखा चंदौसी एवं अधिवक्ता परिषद ब्रज जनपद संभल के संयुक्त तत्वाधान में "भारत में समान नागरिक संहिता की प्रासंगिकता" विषय पर एक अंतर विधि महाविद्यालय वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने इसके पक्ष एवं विपक्ष में अपने विचार प्रस्तुत किया इस प्रतियोगिता में  एस. एम. लॉ कॉलेज, स्वामी विवेकानंद लॉ कॉलेज, मॉडल लॉ कॉलेज एवं ग्रामोदय लॉ कॉलेज के छात्र- छात्राओं ने प्रतिभाग  किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सुनीता शर्मा एवं श्रीमती नीतू चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री मयंक त्रिपाठी जी सिविल जज  सीनियर डिवीजन, मुख्य वक्ता सुश्री राखी शर्मा, प्रदेश महामंत्री अधिवक्ता परिषद एवं विशिष्ट अतिथि श्री  सर्वेश शर्मा प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अधिवक्ता परिषद एवं श्री प्रभाष चंद चौधरी अध्यक्ष भारत विकास परिषद नव उदय शाखा चंदौसी एवं श्री राजेश यादव अध्यक्ष चंदौसी बार एसोसिएशन चंदौसी एवं श्री देवेंद्र वार्ष्णेय जिला अध्यक्ष अधिवक्ता परिषद कार्यक्रम में उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल में श्री विनोद शर्मा, श्री अवध किशोर शर्मा एवं श्री पवन रस्तोगी एडवोकेट रहे। विजयी प्रतिभागियों में प्रथम स्थान हिमांशी शर्मा , द्वितीय स्थान अवंती अग्रवाल तथा तृतीय स्थान अमन कुमार ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम में भारत विकास परिषद नव उदय शाखा चंदौसी एवं अधिवक्ता परिषद ब्रज जनपद संभल के सदस्यों का पूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम में विष्णु शर्मा, विकास गोयल, नितिन गुप्ता  मोहित गोयल,सचिन गोयल, मधुर वार्ष्णेय , श्री गोपाल शर्मा, योगेश कुमार, अमरीश अग्रवाल, अखिलेश यादव, ईश्वर चंद्र सैनी, विभोर बंसल, प्रतिभा गोस्वामी,रजनी शर्मा, प्रवीण गुप्ता,दीपक गुप्ता,आशा बिसरिया आदि उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि श्री मयंक त्रिपाठी जी ने विजयी प्रतिभागियों को पुरुस्कृत  किया एवं सभी प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन करते हुए भारतीय संविधान दिवस पर हार्दिक बधाई दी।

Wednesday, November 22, 2023

वाद विवाद प्रतियोगिता का होगा आयोजन

संविधान दिवस के उपलक्ष में अधिवक्ता परिषद ब्रज जनपद संभल एवं भारत विकास परिषद नव उदय शाखा चंदौसी के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 26 नवंबर 2023 को प्रातः 10:30 बजे से चंदौसी बार एसोसिएशन सभागार जनपद न्यायालय संभल स्थित चंदौसी में एक वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया किया जा रहा है जिसमें चंदौसी नगर के आसपास के विधि महाविद्यालयों के विद्यार्थी प्रतिभाग कर सकेंगे।
प्रत्येक विद्यालय से दो प्रतिभागी प्रतिभाग करेंगे जिसमें एक पक्ष में तथा एक विपक्ष में रहेगा। सभी विद्यार्थी अपने विद्यालय के गणवेश में आएंगे तथा प्राचार्य अथवा विभाग अध्यक्ष द्वारा जारी अनुमति पत्र लेकर प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सकेंगे।
प्रतियोगिता का विषय 'भारत मे समान नागरिक संहिता की प्रासंगिकता'  रहेगा।

Friday, November 10, 2023

विम्स इंडिया फाउंडेशन ग्रामीण क्षेत्रों में विधिक जागरूकता शिविरों का करेगी आयोजन

विधिक सेवा दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जनपद सम्भल के मार्गदर्शन में विम्स इंडिया फाउंडेशन ग्रामीण क्षेत्रों में विधिक जागरुकता शिविर आयोजित करके निर्धनों एवं वंचितों को निशुल्क विधिक परामर्श एवं प्रदान करेगी ताकि जरूरतमंदों को सस्ता एवं सुलभ न्याय उपलब्ध हो सके। विम्स इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष विष्णु कुमार शर्मा एडवोकेट ने इस आशय का एक प्रस्ताव पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जनपद सम्भल के प्रभारी अधिकारी/ सचिव श्री मयंक त्रिपाठी जी को दिया। संस्था की इस पहल के लिये सिविल जज सीनियर डिवीजन सम्भल स्थित चन्दौसी महोदय ने संस्था के पदाधिकारियों की भूरी भूरी प्रशंसा की एवं भविष्य हर सम्भव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। संस्था के अध्यक्ष विष्णु कुमार शर्मा, विभोर बंसल एवं अखिलेश्वर प्रसाद शर्मा एडवोकेट ने श्री त्रिपाठी जी का आभार व्यक्त किया।

Transfer of Petition-- Matrimonial Suit -- Wife Living Far Away with Minor Child -- Suit transferred to court near residence of wife

Code of Civil Procedure, 1908, S.24 -- Transfer of Matrimonial Suit -- Wife Living Far Away with Minor Child -- Suit can be tran...