Tuesday, August 13, 2024

भारत विकास परिषद नव उदय शाखा चंदौसी द्वारा तीजोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया

तीजोत्सव




रविवार देर शाम भारत विकास परिषद नव उदय शाखा चंदौसी के तत्वाधान में "तीजोत्सव कार्यक्रम' बड़ी धूमधाम से बहजोई रोड स्तिथ रेस्टोरेंट में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वतीजी एवं स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं वन्देमातरम गायन के साथ हुआ। कु. अनन्या गुप्ता द्वारा नृत्य की  प्रस्तुत दी गयी। श्रीमती नीतू अग्रवाल एवं श्रीमती प्रतिमा गोस्वामी द्वारा हाउजी एवं वन मिनट गेम सदस्यों के मध्य खिलाया गया जिसे सदस्यों ने बहुत उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।
बेस्ट कपल गेम एवं सरप्राइज गेम आदि भी कराये गये। इसके अतिरिक्त नृत्य एवं गायन के कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।
कार्यक्रम के अंत में समय बद्धता पुरस्कार, हाउजी, सरप्राइज गेम, बेस्ट कपल गेम, लकी ड्रा में विजेताओं को पुरुस्कृत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री प्रभाष चंद्र चौधरी एवं संचालन श्रीमती सुनीता शर्मा द्वारा किया गया।
राष्ट्रगान के उपरांत रात्रि सहभोज करके कार्यक्रम का समापन किया गया।
तीजोत्सव कार्यक्रम में प्रांतीय संयोजक संस्कार अतुल शंकर चौधरी, प्रांतीय सह संयोजक  पराग बंसल मुख्य अतिथि रहे। सौरभ गुप्ता, विकास गोयल,रविंद्र अरोरा, नितिन गुप्ता, विष्णु शर्मा एडवोकेट, निधि गोयल, वैशाली गुप्ता, अर्चना शर्मा, नीलिमा गुप्ता, प्रीती कश्यप, नीरु वार्ष्णेय, मोहित गोयल,  दीपक गुप्ता एडवोकेट , पंकज शर्मा, मनीष गर्ग, मोनिका शर्मा, अंकुर अग्रवाल , मधुर वार्ष्णेय , अल्पा गोयल, अजय शर्मा, दीपिका सक्सेना  , आशुतोष गुप्ता, अंकुर गोयल,श्री अशोक अग्रवाल,श्री नितिन गुप्ता, श्री विवेक भारद्वाज आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Transfer of Petition-- Matrimonial Suit -- Wife Living Far Away with Minor Child -- Suit transferred to court near residence of wife

Code of Civil Procedure, 1908, S.24 -- Transfer of Matrimonial Suit -- Wife Living Far Away with Minor Child -- Suit can be tran...