दिनांक 26 नवंबर 2023 को भारतीय संविधान दिवस के उपलक्ष में भारत विकास परिषद नव उदय शाखा चंदौसी एवं अधिवक्ता परिषद ब्रज जनपद संभल के संयुक्त तत्वाधान में "भारत में समान नागरिक संहिता की प्रासंगिकता" विषय पर एक अंतर विधि महाविद्यालय वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने इसके पक्ष एवं विपक्ष में अपने विचार प्रस्तुत किया इस प्रतियोगिता में एस. एम. लॉ कॉलेज, स्वामी विवेकानंद लॉ कॉलेज, मॉडल लॉ कॉलेज एवं ग्रामोदय लॉ कॉलेज के छात्र- छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सुनीता शर्मा एवं श्रीमती नीतू चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री मयंक त्रिपाठी जी सिविल जज सीनियर डिवीजन, मुख्य वक्ता सुश्री राखी शर्मा, प्रदेश महामंत्री अधिवक्ता परिषद एवं विशिष्ट अतिथि श्री सर्वेश शर्मा प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अधिवक्ता परिषद एवं श्री प्रभाष चंद चौधरी अध्यक्ष भारत विकास परिषद नव उदय शाखा चंदौसी एवं श्री राजेश यादव अध्यक्ष चंदौसी बार एसोसिएशन चंदौसी एवं श्री देवेंद्र वार्ष्णेय जिला अध्यक्ष अधिवक्ता परिषद कार्यक्रम में उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल में श्री विनोद शर्मा, श्री अवध किशोर शर्मा एवं श्री पवन रस्तोगी एडवोकेट रहे। विजयी प्रतिभागियों में प्रथम स्थान हिमांशी शर्मा , द्वितीय स्थान अवंती अग्रवाल तथा तृतीय स्थान अमन कुमार ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद नव उदय शाखा चंदौसी एवं अधिवक्ता परिषद ब्रज जनपद संभल के सदस्यों का पूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम में विष्णु शर्मा, विकास गोयल, नितिन गुप्ता मोहित गोयल,सचिन गोयल, मधुर वार्ष्णेय , श्री गोपाल शर्मा, योगेश कुमार, अमरीश अग्रवाल, अखिलेश यादव, ईश्वर चंद्र सैनी, विभोर बंसल, प्रतिभा गोस्वामी,रजनी शर्मा, प्रवीण गुप्ता,दीपक गुप्ता,आशा बिसरिया आदि उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि श्री मयंक त्रिपाठी जी ने विजयी प्रतिभागियों को पुरुस्कृत किया एवं सभी प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन करते हुए भारतीय संविधान दिवस पर हार्दिक बधाई दी।
LAWMAN Times is a medium of legal news update, legal awareness and social news portal under the aegis of Lawman Associate Services (Legal & Management Consultants). Registered under MSME Udyam (Govt. of India)
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Transfer of Petition-- Matrimonial Suit -- Wife Living Far Away with Minor Child -- Suit transferred to court near residence of wife
Code of Civil Procedure, 1908, S.24 -- Transfer of Matrimonial Suit -- Wife Living Far Away with Minor Child -- Suit can be tran...
-
जनहित याचिका या पब्लिक इंटरेस्ट लिटिगेशन (PIL) भारत में एक अनोखा कानूनी तरीका है जो किसी भी नागरिक या संगठन को उन लोगों की ओर से...
-
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में निजी संपत्ति के भीतर धार्मिक प्रार्थना सभा आयोजित करने के लिए किसी तरह की अनुमति...
-
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने यह माना है कि भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872 की धारा 90 के तहत तीस वर्ष पुराने दस्तावेजों को प्राप्त वै...
No comments:
Post a Comment