Saturday, November 26, 2022

लॉ कालेज में संविधान दिवस पर संवाद/ वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन कर मनाया गया संविधान दिवस

स्वामी विवेकानंद लॉ कॉलेज मंझावली (चन्दौसी) में दिनांक 26 नवंबर 2022 को सविधान दिवस के शुभ अवसर पर संवाद/ वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया I  प्राचार्य महोदय ने मां सरस्वती , डॉ भीमराव अंबेडकर जी, एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया I
कार्यक्रम में सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने संविधान दिवस के विषय पर अपने क्रमबद्ध होकर विचार रखें I
 प्रवक्ता डॉ सर्वेश कुमार जी ने संविधान दिवस के अवस पर सविधान दिवस का महत्व छात्र छात्राओं को समझाया I
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य  डा. नरेंद्र कुमार बिंद्रा जी ने संविधान दिवस पर प्रतिभागी सभी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र  देकर आशीष वचन प्रदान किये I
इस अवसर पर डॉ सर्वेश कुमार, डॉ प्रमोद कुमार डॉ. बृजेश कुमार, श्रीमती विमलेश मिश्रा , 
श्रीमान केडी शर्मा , श्री अनुज शर्मा जी उपस्थित रहे I
कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय  के नोडल अधिकारी श्री विनीत शर्मा ने किया I

No comments:

Post a Comment

मोरमुगाओ पोर्ट से शिवाजी की प्रतिमा हटाने के बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने सही ठहराया

सुप्रीम कोर्ट ने बॉम्बे हाई कोर्ट के उस आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया, जिसमें मोरमुगाओ पोर्ट अथॉरिटी की ज़मीन से छत्रपति शिवाजी म...