भारत विकास परिषद नव उदय शाखा चंदौसी द्वारा पांचदिवसीय बाल संस्कार शाला का पंडित गोबिंद बल्लभ पंत उच्च प्राथमिक विद्यालय चंदौसी में आयोजन किया गया था जिसमें बच्चों को योगासन, व्यायाम, नृत्य, गायन, मेंहदी लगाना तथा पेपर क्राफ्ट के माध्यम से विभिन्न वस्तुओं को तैयार करने का प्रशिक्षण दिया गया। समापन के अवसर पर विशिष्ट अतिथि प्रभाष चंद्र चौधरी ने कहा आज बच्चे वर्चुअल दुनिया में जी रहे हैं और संस्कृति और भारतीयता से दूर होते जा रहे हैं, ऐसे में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित संस्कार शाला का उद्देश्य बच्चों में संस्कार प्रदान करना और भारतीयता की भावना जागृत करना है और इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमारी शाखा ने यह शिविर आयोजित किया। अध्यक्ष विकास गोयल ने विद्यालय के प्रधानाचार्य आशुतोष गुप्ता अध्यापक नीतू रानी व शहनाज अंसारी का उनके विशेष सहयोग के लिए उनका विशेष आभार प्रकट किया। समापन कार्यक्रम में नितिन गुप्ता, अतुल शंकर चौधरी, सुनीता शर्मा, कल्पना गुप्ता, मोहित गोयल, मधुर वार्ष्णेय, एडवोकेट विष्णु शर्मा, अंकुर गोयल व अजय शर्मा उपस्थित रहे।
LAWMAN Times is a medium of legal news update, legal awareness and social news portal under the aegis of Lawman Associate Services (Legal & Management Consultants). Registered under MSME Udyam (Govt. of India)
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
मोरमुगाओ पोर्ट से शिवाजी की प्रतिमा हटाने के बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने सही ठहराया
सुप्रीम कोर्ट ने बॉम्बे हाई कोर्ट के उस आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया, जिसमें मोरमुगाओ पोर्ट अथॉरिटी की ज़मीन से छत्रपति शिवाजी म...
-
संपत्ति सुरक्षा के लिए अस्थाई निषेधाज्ञा एक सिविल उपचार-अधिवक्ता परिषद ब्रज का स्वाध्याय मंडल आयोजितअधिवक्ता परिषद ब्रज जनपद इकाई सम्भल के स्वाध्याय मंडल की बैठक दिनांक 19/07/2025 एडवोकेट अजीत सिंह स्मृति भवन बार रूम सभागार चंदौ...
-
आज प्रदेश के अधिवक्ताओं की समस्याओं को लेकर माननीय चेयरमैन बार काउंसिल श्री मधुसूदन त्रिपाठी जी के साथ माननीय मुख्यमंत्री महोदय ...
-
सुप्रीम कोर्ट ने एक आरोपी की जमानत याचिका पर विचार करते हुए आर्य समाज द्वारा जारी एक विवाह प्रमाण पत्र को स्वीकार करने से इनकार ...
No comments:
Post a Comment