Sunday, June 25, 2023

शिवकृपा से कोई कार्य दुष्कर नहीं- गंगोत्री से रामेश्वरम तक मिथिलावासी कर रहे हैं पदयात्रा।

संवाददाता चन्दौसी-
'विश्व में सद्भावना हो विश्व का कल्याण' इन्हीं भावनाओं के साथ दरभंगा बिहार के मणिकांत झा के नेतृत्व में डॉ वासुकीनाथ झा, आशुतोष झा, सुधिष्ठ ठाकुर, रंजीत कुमार झा, चिरंजीव मिश्र, श्याम राय व लालवचन गंगोत्री से  रामेश्वरम तक पैदल कावड़ यात्रा कर रहे हैं। उत्तराखंड राज्य से तमिलनाडु राज्य तक लगभग 3300 किलोमीटर लंबे रास्ते में मिलने वाले सभी लोगों में मैथिली भाषा और मैथिली संस्कृति का प्रचार प्रसार करेंगे और मैथिली संस्कृति से अन्य राज्य वासियों को परिचित कराएंगे।
इसी क्रम में दिनांक 21.06.2023 को इन कांवड़ यात्रियों का पड़ाव चंदौसी में रहा। एडवोकेट विष्णु शर्मा के प्रतिनिधित्व में चंदौसी वासियों ने इन कांवड़ यात्रियों का भरपूर स्वागत किया और इनकी सुखद यात्रा के लिए मंगल कामना की। सभी कांवड़ यात्रियों का सम्मान करते हुए हरिओम शर्मा ने भगवान परशुराम का चित्र प्रदान किया। जमुना प्रसाद शर्मा ने सभी कांवड़ यात्रियों का तिलक लगाकर स्वागत किया एवं किशन लाल शर्मा ने सभी कावड़ यात्रियों का माल्यार्पण कर अभिनन्दन किया। राजपाल शर्मा एडवोकेट ने सभी कांवड़ यात्रियों का मैथिलों की विशेष पहिचान 'गमछा' पहनाकर अभिनंदन किया। योगेश कुमार एडवोकेट ने सभी कावड़ यात्रियों को दान दक्षिणा व आवश्यक वस्तुएं देकर सत्कार किया।  डॉ. देवेंद्र पाठक एवं  डॉ. रविंद्र कुमार पाठक ने कांवड़ यात्रियों को फलाहार कराया। 
स्वागत से प्रसन्न होकर मणिकांत झा ने कहा कि चंदौसी में आकर हम सबको ऐसा लगा जैसे हम अपने घर में ही आ गए हों,  चंदौसी में बसे प्रवासी मैथिल ब्राह्मण परिवारों ने हम सबका इतना भव्य स्वागत, आदर व सत्कार किया है इससे हम सब बहुत प्रसन्न है, और भोलेनाथ से इन सबके कल्याण की कामना करते हैं। सोमपाल शर्मा,  देवराज शास्त्री राकेश शर्मा, डॉ भूदेव शास्त्री, योगाचार्य हरिओम, प्रेमकांत एवं सुरेंद्र कुमार का स्वागत समारोह कार्यक्रम की व्यवस्था में भरपूर सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Transfer of Petition-- Matrimonial Suit -- Wife Living Far Away with Minor Child -- Suit transferred to court near residence of wife

Code of Civil Procedure, 1908, S.24 -- Transfer of Matrimonial Suit -- Wife Living Far Away with Minor Child -- Suit can be tran...