Saturday, May 14, 2022

जनपद न्यायालय सम्भल स्तिथ चंदौसी में विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन


राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण उ0प्र0 के तत्वाधान में जनपद न्यायाधीश, सम्भल श्री भानुदेव शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया।
लोक अदालत जनपद न्यायालय सम्भल स्तिथ चंदौसी व बाहय न्यायालय गुन्नौर एवं समस्त राजस्व चकबन्दी न्यायालयों एवं बैंकों (इंडियन बैंक, बैंक आफ बडौदा पंजाब नेशनल बैंक, प्रथमा यू०पी०ग्रामीण बैंक, भारतीय स्टेट बैंक व जिला सहकारी बैंक लि0 मुरादाबाद) द्वारा दिनांक 14.05.2022 को प्रातः 10 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पीठासीन अधिकारी, एम०ए०सी०टी०. सम्भल श्री जगदीश कुमार, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय सम्मल स्थित चंदौसी श्री कालीचरण  अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट, सम्भल स्थित चंदौसी श्री चन्द्रमणि मिश्र, अपर सत्र न्यायाधीश (रेप एण्ड पाक्सो, सम्भल स्थित चंदौसी) श्री निर्भय नारायण राय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सम्भल स्थित चंदौसी श्री कमलदीप सिविल जज (सी०डि०)चंदौसी  श्री मयंक त्रिपाठी, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, चंदौसी, सम्भल स्थित चंदौसी श्री विरेक अग्रवाल, सिविल जज (जू0डि0) सम्भल स्थित चंदौसी श्री विजय प्रकाश, बाह्य न्यायालय गुन्नौर के सिविल जज ( जू0 डि0) श्री पियूष मूलचन्दानी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त वादकारीगण बैंक के कर्मचारीगण व न्यायालय के कर्मचारीगण उपस्थित रहे। 
जनपद सम्भल के लोक अदालत प्रभारी नोडल अधिकारी श्री मयंक त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि
अनेकों पत्रावलियों में वादकारी अपने पोस्टकार्ड लेकर उपस्थित आए और कई मामलों में दोनो पक्षों में सुलह भी हुई। लगभग 2000 से अधिक पोस्टकार्ड पत्रावलियों में प्रेषित किये गये जिनकी तामीला होने में डाक विभाग, चंदौसी का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।
राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन करते हुए कुल 3286 वादों का निस्तारण किया गया। समस्त मामलो में अर्थदण्ड/प्रतिकर के रूप मे कुल मु०-2,51,17,252/- रू0
वसूल / प्रदत्त कराये गये तथा बैंको द्वारा मु०-98,44,780/-रूपये की धनराशि समझौते के
उपरान्त प्राप्त की गई।
जनपद न्यायाधीश श्री भानु देव शर्मा द्वारा 03 वादों का निस्तारण किया गया तथा धनराशि प्रतिपूर्ति मु०- 71000/ रू० दिलाई गयी पीठासीन अधिकारी, एम०ए०सी०टी०, सम्भल श्री जगदीश कुमार द्वारा मोटर दुर्घटना प्रतिकर अधिकरण के 50 वादों का निस्तारण करते हुए पीडित पक्ष को गु०-2,27,66,554 /-रू० प्रतिकर के रूप में दिलवाया गया। प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, सम्भल स्थित चदौसी श्री कालीचरण द्वारा पारिवारिक मामलों के कुल 14 वाद निस्तारित किये गये। अपर सत्र न्यायाधीश / विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट श्री चन्द्रमणि मिश्रा द्वारा 265 वादों का निस्तारण करते हुए मु० 28,500/ रूपये जुर्माना किया गया। अपर सत्र न्यायाधीश / रेप एण्ड पाक्सो श्री निर्मय नारायण राय द्वारा 16 बाद का निस्तारण करते हुए  2,400/- रूपये जुर्माना किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सम्मल स्थित चदौसी श्री कमलदीप द्वारा 1107 वादों का निस्तारण करते हुए मु०-2,46,100/ रूपये जुर्माना किया गया। सिविल जज (सी०डि०) चदौसी  श्री मयंक त्रिपाठी द्वारा 225 वादों का निस्तारण करते हुए मु०-7,860/- रूपये अर्थदण्ड वसूल किया गया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चंदौसी सम्मल स्थित चंदौसी श्री विरेक अग्रवाल द्वारा 307 चादों का निस्तारण करते हुए मु०-28,300/- रूपये अर्थदण्ड वसूल किया गया। सिविल जज (जू.डि.) चदौसी श्री विजय प्रकाश द्वारा 32 वादों का निस्तारण किया गया। सिविल जज जूडि० सम्भल श्री श्वेताक चौहान द्वारा 450 वादो का निस्तारण करते हुए मु०-12,290/- रुपये जुर्माना किया गया। अपर सिविल जज जूडि० / जे०एम० प्रथम सम्भल श्रीमती शिवानी द्वारा 401 वादों का निस्तारण करते हुए मु०-26,390/ रुपये जुर्माना किया गया। सिविल जज (जू.डि.) गुन्नौर, श्री पियूष मूलचन्दानी द्वारा 403 वादों का निस्तारण करते हुए। मु०-3,910 /- रूपये अर्थदण्ड वसूल किया गया।
समस्त राजस्व न्यायालय द्वारा 5526 वादों का निस्तारण किया गया। उपभोक्ता फोरम बहजोई द्वारा 15 वादों का निस्तारण करते हुए मु०-19,23,948 /- रूपये समझौते की धनराशि प्राप्त कराकर लोक अदालत की गयी।
जनपद सम्मल के बैंकों द्वारा कुल 284 मामलों का निस्तारण कर मु०-98,44,780 / रूपये की धनराशि समझौते के उपरान्त प्राप्त की गई।

No comments:

Post a Comment

Provisio of 223 of BNSS is Mandatory

Bharatiya Nagarik Suraksha Sanhita, 2023 Section 223 and Negotiable Instruments Act, 1881 Section 138 - Complaint under Section 138 of NI Ac...