LAWMAN Times is a medium of legal news update, legal awareness and social news portal under the aegis of Lawman Associate Services (Legal & Management Consultants). Registered under MSME Udyam (Govt. of India)
Tuesday, July 20, 2021
सुप्रीम कोर्ट ने बकरीद पर लॉकडाउन में छूट दिए जाने पर केरल सरकार को फटकारा
21 जुलाई 2021 को बकरीद का त्यौहार है जिस कारण केरल सरकार ने दिनांक 18,19 और 20 जुलाई को लोकडाउन नियमों में ढील दी इसके संबंध में एक जनहित याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई और जिसको सुप्रीम कोर्ट ने काफी गंभीरता से लिया और कहा बेहद चिंताजनक बात है। न्यायमूर्ति आर एफ़ नरीमन और न्यायमूर्ति बी आर गवई की पीठ ने केरल सरकार से प्रतिबंधों में ढील को चुनौती देने वाली अर्जी पर कल ही जवाब दाखिल करने को कहा था। उत्तर प्रदेश सरकार के कावड़ यात्रा की अनुमति देने के फैसले पर उसी पीठ द्वारा लिए गए स्वत संज्ञान के मामले में पीकेडी नाम्बियार द्वारा दायर एक आवेदन पर सुनवाई कर रही थी केरल सरकार ने अपने जवाब में कहा था व्यापारियों को राहत प्रदान करने के लिए जो छूट दी गई वह उम्मीद करते हैं कि बकरीद पर बिक्री कुछ हद तक उनके दुख को कम करेगी। सरकार ने कहा पहले ही उसने राज्य की आबादी के दुखों को कम करने के लिए हर संभव कदम उठाए हैं लेकिन 3 महीने से अधिक समय से लागू प्रतिबंधों से लोग निराशा की स्थिति में जी रहे हैं जिस कारण लोकडाउन के नियमों में छूट दी गई है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Transfer of Petition-- Matrimonial Suit -- Wife Living Far Away with Minor Child -- Suit transferred to court near residence of wife
Code of Civil Procedure, 1908, S.24 -- Transfer of Matrimonial Suit -- Wife Living Far Away with Minor Child -- Suit can be tran...
-
जनहित याचिका या पब्लिक इंटरेस्ट लिटिगेशन (PIL) भारत में एक अनोखा कानूनी तरीका है जो किसी भी नागरिक या संगठन को उन लोगों की ओर से...
-
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में निजी संपत्ति के भीतर धार्मिक प्रार्थना सभा आयोजित करने के लिए किसी तरह की अनुमति...
-
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने यह माना है कि भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872 की धारा 90 के तहत तीस वर्ष पुराने दस्तावेजों को प्राप्त वै...
No comments:
Post a Comment